चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह की सक्रियता से अपराधियों में मचा हड़कंप एक के बाद एक कार्रवाई कर बना रहे हैं मिसाल, तमंचे के साथ एक को किया गिरफ़्तार

चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह की सक्रियता से अपराधियों में मचा हड़कंप

एक के बाद एक कार्रवाई कर बना रहे हैं मिसाल, तमंचे के साथ संदिग्ध दबोचा

 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुमननगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात संदिग्ध व्यक्ति को चैकिंग के दौरान अवैध तमंचा (12 बोर) और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अजीम पुत्र मुसर्रफ, निवासी नियर कलेशर गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसको मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस अभियान में कांस्टेबल महेन्द्र तोमर और कांस्टेबल जयदेव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से अर्जुन सिंह ने सुमननगर चौकी का प्रभार संभाला है, तब से लगातार कार्रवाई हो रही है। चाहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान हो या अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन—उनकी तत्परता से अपराधियों में भय का माहौल है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं क्षेत्र में चारों ओर अर्जुन सिंह एवं उनकी टीम की भूरी भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है

दादूपुर गोविंदपुर में अवैध प्लास्टिक के कारखानों से निकलते हुए धुएं से स्थानीय निवासीयो का जीना दुश्वार प्लास्टिक गुल्ला कारखानों अवैध लघु उद्योगों से निकलते जहरीले धुएं से प्राकृतिक पर पड़ रहा है इसका प्रभाव स्थानीय निवासियों का जीना हुआ दुर्बल आखिर कब मिलेगी इससे निजात रिहायशी इलाकों में कबाड़ और गुल्ला भट्टी का ज़हरीला धंधा, प्रदूषण विभाग मौन”

error: Content is protected !!