बागपत ट्रेड शो में वॉयेज डांस स्टूड़ियों के बच्चों ने मचाया धमाल

बागपत ट्रेड शो में वॉयेज डांस स्टूड़ियों के बच्चों ने मचाया धमाल

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 10 अक्टूबर 2025 से बागपत नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे बागपत ट्रेड़ शो में जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल, सीडीओ बागपत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज सहित अनेकों गणमान्य लोगो ने शिरकत की और ट्रेड शो में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वॉयेज डांस स्टूड़ियों के बच्चों ने खूब धमाल मचाया और उनके द्वारा प्रस्तुत नृत्य व महिषासुर वध के मंचन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुति के लिए उपस्थित लोगो ने वॉयेज डांस स्टूड़ियों के चेयरमैन शुभम सिंघल व श्रेया, नैना, अपेक्षा, विशाखा, कीर्ति, भावना, बादल, अनमोल, अंश आदि की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, रॉकी शर्मा, राखी राजपूत, बबली चौहान सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

खानपुर रेंज में हरेला पर्व पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं भगवानपुर विधायक ममता राकेश तथा वन क्षेत्रीय अधिकारी मोहन सिंह रावत के साथ मिलकर, पौधे रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश ,जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल

error: Content is protected !!