ज्वालापुर की हॉट सीट पर सियासी संग्राम तेज : मास्टर दलीप कुमार मैदान में, कासिम के घर हुआ दलीप कुमार का भव्य स्वागत, बोले — अब नहीं चलेगा बाहरी प्रत्याशियों का खेल, 2027 चुनाव से पहले ज्वालापुर में माहौल गरमाया — जनता बोली, इस बार अपना ही प्रत्याशी

2027 विधानसभा चुनाव — ज्वालापुर की हॉट सीट पर घमासान तय

मास्टर दलीप कुमार का कासिम के आवास पर भव्य स्वागत, बोले — अबकी बार मैदान में स्थानीय नेतृत्व

हरिद्वार। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ज्वालापुर विधानसभा सीट, जो सियासत की हॉट सीट मानी जाती है, एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को भाजपा नेता मास्टर दलीप कुमार का ज्वालापुर में जबरदस्त स्वागत किया गया।

कासिम के आवास पर स्थानीय लोगों ने मास्टर दलीप कुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखाई दिया। लोगों ने उन्हें अपने बीच का नेता बताते हुए कहा कि इस बार ज्वालापुर की जनता “बाहरी नहीं, अपने” को मौका देगी।

मास्टर दलीप कुमार ने इस मौके पर कहा : “अब ज्वालापुर में बाहरी पैराशूट प्रत्याशियों का खेल नहीं चलेगा। जनता अपने हक़ और सम्मान की राजनीति के लिए तैयार है, और मैं खुद मैदान में उतरने जा रहा हूं।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। अंत में सभी ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दलीप कुमार के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!