देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

 

हरिद्वार । राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब युवा गायक सौरभ मैठाणी ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भावनाओं और उत्साह से भर दिया। उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कभी लोकधुनों की मिठास बिखरी तो कभी देशभक्ति की तरंगों ने मंच और मैदान दोनों को जोश से भर दिया। मैठाणी के गीतों पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक से और मैठाणी ए साथ जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। हर सुर के साथ जैसे पर्वतीय संस्कृति की आत्मा सजीव हो उठी। इसके साथ ही युवा गायक सचिन भारद्वाज, वी. नौटियाल द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम स्थल देर रात्रि तक गीतों की गूंज और उमंग से सराबोर रहा।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने पूरी उर्जा के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च देने की ली शपथ

कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए

error: Content is protected !!