हरिद्वार पहुंचे फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा, गंगा स्नान कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

हरिद्वार पहुंचे फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा, गंगा स्नान कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

हरिद्वार। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान के बाद अनुभव सिन्हा हरिद्वार के स्थानीय बाजारों में घूमते दिखाई दिए। उन्होंने बाजार की रौनक का आनंद लिया और हरिद्वार की पारंपरिक मिठाइयों व व्यंजनों का स्वाद भी चखा। खासतौर पर वे ‘मथुरा वाले की पूरी’ खाने पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गंगा सभा के सचिन उज्ज्वल पंडित ने अनुभव सिन्हा का स्वागत किया और उन्हें गंगा की महिमा एवं हरिद्वार की आध्यात्मिक परंपरा से अवगत कराया। अनुभव सिन्हा ने कहा कि  “हरिद्वार में आकर आत्मिक शांति मिलती है, मां गंगा की पावन धारा हर थके हुए मन को नई ऊर्जा देती है।” हर की पैड़ी पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी फिल्म निर्माता को देखकर उत्साह जताया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

 

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 एवं आपरेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु एस०पी०पी0 हरिद्वार के आदेश पर लक्सर पुलिस द्वारा शिक्षाराज इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर, लक्सर में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान

सीएम के निर्देश पर गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का विशेष शक्तियों अन्तर्गत सख्त प्रवर्तन एक्शन,बच्चों, नौनिहालों, बजुर्गों व धात्री महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ पर डीएम बेहद नाराज, अन्य अनाज गोदाम पर भी जल्द हो सकती है कार्रवाई

error: Content is protected !!