थाना रानीपुर क्षेत्र में बेटी के अपहरण का आरोप, परिवार ने प्रेस वार्ता कर लगाई न्याय की गुहार

थाना रानीपुर क्षेत्र में बेटी के अपहरण का आरोप, परिवार ने प्रेस वार्ता कर लगाई न्याय की गुहार

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की। पीड़ित परिवार का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उनकी बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। पीड़िता के चाचा ललित कुमार सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई की बेटी बीते दिनों बेहद जिला सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह समाप्त होने के बाद वह अकेली घर के लिए निकली, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने संबंधित थाने में सूचना दी। परिवार का आरोप है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि इस दौरान कथित तौर पर लड़की और आरोपी युवक की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें परिवार ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। परिवार का कहना है कि ये तस्वीरें सच्चाई से परे हैं और मामले को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता के पिता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है और उसकी सुरक्षा को लेकर वे बेहद चिंतित हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उनकी बेटी को सकुशल बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार को प्रशासन से निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि उनकी बेटी सुरक्षित घर लौट सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारी बेटी जल्द से जल्द प्रशासन वापस नहीं ले तो हम एसएसपी के यहां धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें शामिल राजेंद्र कुमार सैनी,नवीन सैनी,विजय पाल सैनी,राजकुमार सैनी,बाबू राम सैनी,यशपाल सैनी,सोमपाल सैनी,संदीप सैनी,ललित सैनी, राजा सैनी,बीरमपाल सैनी,रमेश सैनी,मुकेश सैनी,सुखबीर सैनी,हरपाल सैनी,चंद्रकिरण सैनी,लाल सिंह मिस्त्री,अर्जुन कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

अवैध भण्डारों की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने की छापेमारी, सिडकुल क्षेत्र में अवैध भण्डारों पर कार्यवाही की गई ,5 अवैध भण्डारों की पैमाइश की गई

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!