मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में भगवानपुर में होगा तहसील दिवस का आयोजन
हरिद्वार। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी भगवानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक नवनिर्मित तहसील भवन, तहसील भगवानपुर परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित होगा।तहसील दिवस के दौरान तहसील भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आम जनता की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत, जल संस्थान सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उप जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सके और प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।






Users Today : 5