शीर्षक: स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र — हल्द्वानी मीडिया सेंटर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हल्द्वानी। पत्रकारों की व्यस्त जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और लगातार मानसिक-शारीरिक दबाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों और उनके परिजनों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र पंत तथा संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।्जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए समाज को जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति संवेदनशील है तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकताओं में शामिल है।शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, बीपी, शुगर, थायराइड सहित विभिन्न रक्त जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र, दंत एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जांच के बाद आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 100 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया ््संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यह आयोजन “सबका स्वास्थ्य, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर डॉ. आर.एस. कुँवर (फिजिशियन), डॉ. सुधांशु सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पी.एस. खोलिया (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनीता पवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विजय (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीप्ति (दंत रोग विशेषज्ञ), फार्मेसिस्ट दीपा सुनारी, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।






Users Today : 10