कंपकंपाती ठंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचे एसपी देहात और सीओ नए अंदाज में किया-नए साल का आगाज

 

कंपकंपाती ठंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचे एसपी देहात और सीओ नए अंदाज में किया-नए साल का आगाज

 

पिरान कलियर। नए साल पर उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है। वहीं लोग नए साल का ज़श्न मनाने के लिए होटल,ढाबो और प्रसिद्ध स्थानों पर पहुंच कर नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं इस बीच एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने पिरान कलियर पहुंचकर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी और पुलिस कर्मियों के साथ झंडा चौक पर नए साल का जश्न say No To Drugs का केके काट कर जश्न मनाया और पुलिस कर्मियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के जवान कंपकंपाती ठंड में अपनी ड्यूटी मुस्तादी से निभाई रहे हैं। जवानों के साथ नए साल के जश्न पर say No To Drugs और स्वागत 2025 का केके काटकर उनका हौसला अफजाई कि और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और सभी नागरिकों से भी अपील की है कि नए साल के ज़श्न पर कानून का प्लान करें तथा नशे में वाहन न चलाए। इस मोके पर एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत , पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी,ईमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार, धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, एसआई मनोज रावत,एसआई विरेन्द्र सिंह नेगी, अश्वनी यादव,जितेन्द्र सिंह, जमशेद अली, नीरज राणा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम- कुसुम) योजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!