ढाबे के पास ट्रक खड़ा करने को लेकर मारपीट, बहादराबाद पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत

ढाबे के पास ट्रक खड़ा करने को लेकर मारपीट, बहादराबाद पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत

हरिद्वार। रविवार रात्रि को कलियर-बहादराबाद मार्ग स्थित किसान ढाबे के पास ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक कहासुनी और मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार फिरोज आलम निवासी मुरादाबाद ने अपना ट्रक ढाबे के पास खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान नितीश पाल, विभांशु व उनके साथी वहां पहुंचे। ट्रक की आड़ में लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में गाली-गलौच व मारपीट हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे और घटना अचानक हुई। मामले में किसी भी प्रकार की धर्म संबंधी टिप्पणी के तथ्य प्रकाश में नहीं आए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना बहादराबाद प्रभारी विजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संवेदनशीलता से संभाला और समय रहते हस्तक्षेप कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही

चाइनीस मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चाइनीस मजा बेचने वालों की पुलिस ने कटी पतंग , SSP हरिद्वार के निर्देशन में गहनता से चलाया गया चाइनीज़ मांझे के जब्तिकरण का चैकिंग अभियान, कोतवाली ज्वालापुर, सिडकुल एवं थाना कनखल में चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध मुकदमे किए गए दर्ज ,शहर कोतवाली क्षेत्र में दो के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम में चालान

आगामी ईद उल जोहा (बकरा ईद) के संबंध में बन्धन पैलेस ज्वालापुर में गोष्ठी आयोजित,सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर व नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रहे मौजूद

error: Content is protected !!