फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, रानीपुर पुलिस ने किया फर्जी परीक्षा गिरोह का खुलासा

फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, रानीपुर पुलिस ने किया फर्जी परीक्षा गिरोह का खुलासा

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चल रही सख्त कार्यवाही के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। दिनांक 24 फरवरी 2026 को राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में दूसरे के स्थान पर छात्रा द्वारा परीक्षा दिए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी की तहरीर पर थाना रानीपुर में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में पूर्व में 03 “मुन्ना भाई” एवं 04 “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए जा चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विस्तृत विवेचना की और फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलाने वाले मुख्य आरोपी को चिन्हित किया। दिनांक 26 फरवरी 2026 को आरोपी चंगेज अंसारी निवासी ज्वालापुर को पूछताछ के उपरांत हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को Almodya Islamic High School (अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल) का प्रधानाचार्य बताकर “द सक्सेस प्वाइंट” (सफलता केंद्र) नाम से व्हाट्सऐप एवं सोशल मीडिया समूह के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से धनराशि लेकर दूसरी छात्रा की फोटो से फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया तथा वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य छात्रा को परीक्षा दिलाई। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूट रचना एवं सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के अपराध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सावित्री शिक्षा सदन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा की सराहनीय कार्यशैली इस पूरे प्रकरण के सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही। उनकी सजगता, नेतृत्व क्षमता और टीम समन्वय के चलते शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इस गंभीर अपराध का भंडाफोड़ संभव हो सका। रानीपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

नशा तस्करी पर थाना सिड़कुल, C.I.U. व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम को मिली सफलता, स्कूटी से ले जाई जा रही नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ 02 आरोपी दबोचे,इंजेक्शनों की बाज़ारू कीमत करीब पांच लाख रुपए

error: Content is protected !!