गढ़मीरपुर पंचपुरी में ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

गढ़मीरपुर पंचपुरी में ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्राम गढ़ मीरपुर में आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सुमन नगर चौकी द्वारा एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने की, जिसमें गांव के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।बैठक के दौरान चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व भी पूरे गांव में शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी उन्होंने ग्रामीणों से की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और माहौल खराब होने से बचाया जा सके।बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्राम गढ़ मीरपुर हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मिल-जुलकर पर्व मनाते हैं। चाहे होली हो, दीपावली हो या ईद, गांव में सभी लोग मिलकर एक परिवार की तरह खुशियां बांटते हैं। यही आपसी प्रेम और एकता गांव की सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि इस बार भी ईद-उल-फितर का पर्व पूरे गांव में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। साथ ही गांव में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और सभी समुदायों के सहयोग से त्योहार को सफल बनाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर एसएसआई प्रदीप कुमार (कोतवाली रानीपुर), सुमन नगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल जयदेव सिंह, मास्टर दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजापुर आबिद अली, शमीम अली, मेहरबान अली, इंतजार अली, यूनुस अली , राव फजीलू खां, पप्पू फकीरा,सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश ,जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट करने वाले सिडकुल पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने झौंका पुलिस पर फायर

error: Content is protected !!