ड्रग विभाग का अभियान जारी,भारी मात्रा में नशीली दवाईयां हुई बरामद, स्टोर स्वामी मोके से फरार

ड्रग माफिया ऊपर के ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती कि बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के दिशा निर्देशों के बाद ड्रग विभाग की टीम का क्षेत्र में अभियान लगातार जारी है। जहाँ दो दिन पहले एक तरफ ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने रूड़की क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी करी थी वहीं आज एक बार फिर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में टीम ने भगवानपुर व मंगलौर क्षेत्र में अभियान चलाया। पहले टीम ने चुड़ियाला में कार्रवाई की जिसमें अनिमियतत्ता मिलने पर पाँच मेडिकल स्टोरों पर तालाबंदी कार्रवाई करी जिसके बाद मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस के साथ मिलकर ड्रग विभाग की टीम ने आलम नामक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है जिसके ऊपरी मकान के हिस्से में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां पाए गईं। नारकोटिक्स दवाईयां भारी मात्रा में मिलने पर पुलिस और ड्रग विभाग की तरफ से मेडिकल संचालक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है। वही मेडिकल स्टोर संचालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया और मौके पर दो लड़के स्टाफ के रूप मे पाए गए जिनसे तमाम जानकारियां जुटाई जा रही है। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार,कांस्टेबल नरेश कुमार और महिला होमगार्ड कलश चौधरी मौजूद रही। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि ड्रग विभाग का यह अभियान निरंतर जारी है और नशे का कारोबार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

वार्ड नंबर 51 आजाद समाज पार्टी से श्रीमती साबरा के पुत्र सरफराज गुर्जर का जनसंपर्क, डोर टू डोर जनसंपर्क में बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का साथ, तो वहीं माता बहनों का भी मिल रहा है प्यार

error: Content is protected !!