खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशरों पर बड़ी कार्रवाई

खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशरों पर बड़ी कार्रवाई

 

हरिद्वार।जनपद हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भू-तत्व एवं खनन विभाग की टीम ने तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया।यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की पुष्टि हुई।

ग्राम फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुर्जर, नेहटपुर, जवाहरखान समेत कई क्षेत्रों में संचालित क्रेशरों में भारी अनियमितताएं पाई गईं।

जांच के दौरान टीम ने मौके पर ही सभी संबंधित स्टोन क्रेशरों को सीज करते हुए उनकी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। साथ ही ई-रवन्ना पोर्टल पर भी इन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इन क्रेशरों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

error: Content is protected !!