मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अगले दो घंटे भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अगले दो घंटे भारी बारिश की संभावना

हरिद्वार/पौड़ी गढ़वाल। मौसम विभाग ने जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को प्रातः 09:15 बजे से 11:15 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से लेकर तीव्र एवं बहुत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। यह बारिश गरज के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाओं को भी जन्म दे सकती है। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र हैं –
चिड़ियापुर, दुगड्डा, पिरान कलियर, भद्राबाद, घनसाली, भगवानपुर, मंगलौर, लक्सर, खिरसू, रिखनिखाल, धूमाकोट तथा इनके आस-पास के क्षेत्र। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी/थाने या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

error: Content is protected !!