सिडकुल: नाबालिग युवतियों के शोषण मामले में प्लांट हेड गिरफ्तार, वीडियो सबूत मिलने से खुलासा

सिडकुल: नाबालिग युवतियों के शोषण मामले में प्लांट हेड गिरफ्तार, वीडियो सबूत मिलने से खुलासा

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक नामी कंपनी में नाबालिग युवतियों के साथ गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। थाना सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में कार्यरत कुछ महिलाओं एवं युवतियों ने थाना सिडकुल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा दो नाबालिग युवतियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा गया।इतना ही नहीं, आरोप है कि 24 मार्च को ही उक्त युवतियों को ऑफिस में बुलाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उनके दुपट्टे से ही हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई और बेइज्जती की गई। साथ ही चोरी कबूल करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा  विभिन्न धाराओं में दर्ज किया। 26 मार्च को विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसके मोबाइल फोन की जांच में घटना से संबंधित वीडियो बरामद हुआ, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई।जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उनकी उम्र बढ़ाई गई थी, और उनसे वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक कार्य कराए जा रहे थे, जो बाल श्रम कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पकड़ा गया आरोपी रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा, मूल निवासी रामपुर जेवर, थाना जेवर, जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) तथा वर्तमान में पीठ बाजार, थाना बहादराबाद क्षेत्र का निवासी है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था द्वारा चिकित्सा संबंधी निःशुल्क आंखों की जांच ओर ऑपरेशन महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सुमन नगर में कैंप लगाया

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

error: Content is protected !!