पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त

एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

हरिद्वार।जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को हरिद्वार तहसील क्षेत्र के पूरनपुर सल्लाहपुर गांव में प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 105 बीघा सरकारी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि सरकारी भूमि को अवैध रूप से काटकर प्लॉट तैयार किए जा रहे थे। टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को पूरी तरह हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में बनाए गए तीन चक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया और रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु हो सकी। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारी, संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा या अवैध प्लाटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और जहां भी अवैध कब्जा या प्लाटिंग की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

आगामी ईद उल जोहा (बकरा ईद) के संबंध में बन्धन पैलेस ज्वालापुर में गोष्ठी आयोजित,सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर व नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रहे मौजूद

आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा ने किया यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, यातायात के दृष्टिगत भौतिक रूप से मार्गों का किया गया निरीक्षण दिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश

error: Content is protected !!