कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मोहम्मद आरिफ, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मोहम्मद आरिफ, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। जनपद की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के इक्कड़ खुर्द से कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री मोहम्मद आरिफ ने करीब 15 वर्षों तक पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने मोहम्मद आरिफ और उनके साथ आए समर्थकों का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनाधार खो रही है और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा का लक्ष्य हर बूथ पर अपनी मजबूती बढ़ाना और संगठन को और सशक्त करना है।भाजपा में शामिल होने के बाद मोहम्मद आरिफ ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ 15 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ भी जुड़े रहे। लेकिन क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य न होने से वे निराश थे, जिसके चलते उन्होंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।स्वामी यतीश्वरानंद ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और उनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया है। यही कारण है कि लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।इस अवसर पर अमजद, साजिद, अरशद, आजम, दानिश, आस मोहम्मद समीम, वसीम, नईम, अनस, शाहनज़र और अकाम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद

धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने ड्यूटी करने के साथ साथ इंसानियत समाज सेवी का कर्तव्य निभाते हुए कावड़ को अपने कंधों पर उठाकर विशाल पेश की, चारों ओर धनौरी चौकी पभारी की भूरी -भूरी प्रशंसा हो रही है।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम- कुसुम) योजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

error: Content is protected !!