आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने किया कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश

आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने किया कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पिरान कलियर शरीफ। आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आज मयूरदक्षितजि लाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल हरिद्वार द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया साथ ही कलियर थाने की प्रस्तावित भूमि का अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ–सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, क्षेत्राधिकारी रुड़की, थानाध्यक्ष कलियर के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!