वरिष्ठ पत्रकार सुदेश इष्टवाल के निधन पर शोक, मुख्यमंत्री धामी सहित कई गणमान्यों ने जताया दुःख
देहरादून/उत्तराखंड। वरिष्ठ पत्रकार सुदेश इष्टवाल के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदेश इष्टवाल एक कर्मठ, समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार थे, जिन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।वहीं, सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी सुदेश इष्टवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।सुदेश इष्टवाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को सामने लाते रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है।






Users Today : 0