तरुण हिमालय संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव प्रक्रिया पर अहम फैसला

तरुण हिमालय संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव प्रक्रिया पर अहम फैसला

 

हरिद्वार। तरुण हिमालय संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक 26 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तरुण हिमालय प्रांगण में भानु प्रसाद गैरौला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के आगामी चुनाव कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में संस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा द्वारा चुनाव कार्यक्रम के लिए पूर्व में नामित किए गए तीन सदस्यों को भंग किए जाने के निर्णय को प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि संस्था की संशोधित नियमावली की धारा पांच के अनुसार ही आगामी चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। चुनाव में संस्था के अध्यक्ष, महासचिव समेत प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। संस्था के चुनाव उपनिबंधक फर्म सोसायटी के माध्यम से एवं शासन के नियमों के अंतर्गत कराएगी।संस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा ने बताया कि तरुण हिमालय एक पर्वतीय संस्था है, जो लगातार जनहित के कार्य करती रही है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से 28 अगस्त को तरुण हिमालय स्कूल के बच्चों द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तरुण हिमालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।बैठक में जगत सिंह रावत, केपीटी काला, गंगा दत्त शर्मा, कुलदीप असवाल, ललित भट्ट, बलदेव सिंह रावत, प्रकाश बहुगुणा, जीत सिंह नेगी, हर्षमोहन रावत, प्रमोद पन्त, भगवती प्रसाद पन्त, धर्मवीर रावत, कुलदीप रावत, मनोज चौहान, पूर्ण सिंह रावत, अजय नेगी आदि उपस्थित रहे।बैठक के बाद संस्था अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को संस्था की संशोधित नियमावली और निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!