सत्यापन अभियान में बाधा डालना पड़ा भारी, महिला समेत चार गिरफ्तार सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट-गाली गलौज और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप

सत्यापन अभियान में बाधा डालना पड़ा भारी, महिला समेत चार गिरफ्तार
सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट-गाली गलौज और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप

 

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस के सरकारी कार्य में कथित रूप से बाधा डालने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा सरकारी दस्तावेजों को छिन्न-भिन्न करने के आरोप हैं।पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को विशेष शाखा अभिसूचना विभाग, उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी मनोज सैनी ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया कि सत्यापन संबंधी सरकारी कार्य के दौरान सूरज कुमार, समीर सहित अन्य लोगों और एक महिला द्वारा उनके तथा उनके साथी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया।तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को केविन केयर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एल 1 अधिकारियों के साथ सीएम हेल्प लाईन 1905 में शिकायतों के समाधान के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से लिए गए कुट्टू के आटे के छः सैंपल फेल, मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश ,आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार की खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील सील पैक आटा ही खरीदें ,हरिद्वार जनपद में नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेडी मुबारकपुर, लक्सर से संग्रहित नमूने भी असुरक्षित पाए गए

error: Content is protected !!