ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का नशा तस्करों पर करारा प्रहार, 12.08 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का नशा तस्करों पर करारा प्रहार, 12.08 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुमननगर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को 12.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,200 की नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे।अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को बंदा नंबर-9, सुमननगर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।इसी दौरान सलेमपुर की ओर से आ रही एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631 को पुलिस टीम ने रोककर चालक को हिरासत में लिया।पूछताछ और तलाशी में उसकी पहचान मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ नंबर-01, पोस्ट मीरपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,200 नगद, HMD कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।प्रभार संभालते ही पुनीत दनौसी ने बढ़ाई सक्रियता सुमननगर चौकी का प्रभार संभालने के बाद से उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी की सक्रियता क्षेत्र में साफ दिखाई दे रही है। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के साथ उनके नेतृत्व में चेकिंग अभियान को तेज किया गया है। इसी सक्रियता के बीच ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है।चौकी प्रभारी पुनीत दनौसी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है। नशे के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से नशा कारोबार से जुड़े लोगों में पुलिस का खौफ बढ़ाने का संदेश गया है। पुलिस की सक्रियता को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा है।महिला से स्मैक लाने का दावा, पुलिस जांच में जुटी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कथित तौर पर रहमतपुर निवासी एक महिला से स्मैक लेकर आया था और उसे बेचने जा रहा था। आरोपी के अनुसार वह कुछ स्मैक बेच चुका था, जिससे उसे ₹1,200 प्राप्त हुए थे।सुरागरसी-पतारसी कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज रानीपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,उ0नि0 पुनीत दनौसी, चौकी प्रभारी सुमननगर,उ0नि0 पूजा पाण्डेय,कानि0 महेन्द्र तोमर,का नि0 हरीश राणा रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। खासतौर पर सुमननगर चौकी का प्रभार संभालने के बाद उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी की सक्रियता से चेकिंग और निगरानी अभियान को और गति मिलने की बात सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

error: Content is protected !!