मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना।

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से भी गुरिल्ला प्रशिक्षितों की मदद के लिए प्रस्ताव भेज कर अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं एवं अन्य क्षेत्रों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों की सेवाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इस दिशा में ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को निर्देश दिये कि सबंधित विभागों द्वारा राज्य के प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने की दिशा में जो भी कार्यवाही की जा सकती है, इसके अनुपालन में समय-समय पर बैठक ली जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, डीजीपी श्री अभिनव कुमार, कमांडेंट जनरल होमगार्ड श्री केवल खुराना, डीआईजी/ अपर सचिव गृह श्रीमती निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव श्री विनीत कुमार, श्री ललित मोहन रयाल, श्री अतर सिंह, समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!