अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल, विभाग ने सौंपी नई जिम्मेदारी
हल्द्वानी। सूचना विभाग में कार्यरत युवा सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से उन्हें अतिरिक्त कार्यभार दिए जाने के बाद सूचना विभाग में नई जिम्मेदारी को लेकर उन्हें बधाईयां मिल रही हैं।दरअसल, 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। विभाग ने अब अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है।अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।विभागीय कार्यों के साथ-साथ मीडिया समन्वय और पत्रकारों से बेहतर तालमेल का उन्हें लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी के बाद अब वे नैनीताल जिले में सूचना विभाग की गतिविधियों के साथ मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।अहमद नदीम इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।इसके अलावा उन्होंने नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में सहायक जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। विभिन्न जिलों में कार्य करने के दौरान उन्हें विभागीयकार्यप्रणाली और मीडिया समन्वय का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है।उनकी नई जिम्मेदारी को विभागीय गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नैनीताल जिले में सूचना विभाग की योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अहमद नदीम के कंधों पर होगी।अहमद नदीम को नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों एवं विभागीय कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।






Users Today : 9