गौशाला का हुआ विधिवत उद्घाटन, कांग्रेस से रानीपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार मनोज धनगर रहे मुख्य अतिथि
राहुल सिंह ने कहा- इस बार मनोज धनगर के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं, रानीपुर विधानसभा से विधायक बनाने का लिया संकल्प
हरिद्वार। सुमन नगर गली नंबर-3 में राधा माधव सेवा कुंज ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित गौशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस से रानीपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार मनोज धनगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा, गौ संरक्षण और गौशाला के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने गौशाला का निरीक्षण किया और वहां गायों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं को देखा तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संचालन और देखभाल से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौसेवा को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि बेसहारा और जरूरतमंद पशुओं को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। उन्होंने गौशाला के संचालन में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि गौशाला तैयार करने का मुख्य उद्देश्य गायों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना और उनकी नियमित देखभाल करना है। गौशाला में गायों के लिए चारा, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने कहा कि आने वाले समय में गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।वहीं ट्रस्ट के संस्थापक राहुल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौशाला निर्माण से जुड़े सहयोगियों और सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गौसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। राहुल सिंह ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनोज धनगर के प्रति अपने समर्थन की बात भी कही

राहुल सिंह ने कहा कि इस बार वह मनोज धनगर के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर उनके साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मनोज धनगर रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक बनें और क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गौसेवा एवं गौ संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार रखे। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि गौशाला का संचालन केवल एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सहयोग से चलने वाला सेवा कार्य है। उन्होंने लोगों से भी गौशाला के लिए सहयोग करने और जरूरतमंद पशुओं की सेवा के लिए आगे आने की अपील कीकार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक राहुल सिंह, रेखा सिंह, कांग्रेस के भावी उम्मीदवार मनोज धनगर, मनोज पाल, मोनिका, सचिन, याशिका, दिव्या, नीरज कठोर, शिवम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गौसेवा एवं गौ संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।






Users Today : 4