लक्सर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

लक्सर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : मो फरहान

हरिद्वार।लक्सर पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के पास से 07.10 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।।आपको बता दें कि इन दिनों पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा दिशा निर्देश पर हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है

अभियान को सफल बनाने के लिए लक्सर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 07.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुरसलीन पुत्र मुनीस निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना लक्सर बताया गया है। लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं जिनके बारे में आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आसफपुर खरखड़ी की कुसुम चौहान हुई नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित कुसुम चौहान को धार्मिक, सामाजिक व राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के लिए किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!