हरिद्वार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिद्वार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें हरिद्वार के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।

रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही हरिद्वार में जश्न का माहौल बन गया।

वेद मंदिर आश्रम में हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वेद मंदिर आश्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। मिठाई बांटी गई और गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा—
“संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। भाजपा का उद्देश्य सेवा और संगठन है, और मैं उसी भावना के साथ कार्य करता रहूंगा।”

स्वागत कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सरवन समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन में नई ऊर्जा

स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। माना जा रहा है कि संगठन को उनके अनुभव और कार्यकुशलता का सीधा लाभ मिलेगा।

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था द्वारा चिकित्सा संबंधी निःशुल्क आंखों की जांच ओर ऑपरेशन महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सुमन नगर में कैंप लगाया

error: Content is protected !!