अब्दुल वली सभासद पद के लिए उतारे मैदान में, वार्ड नंबर 6 से किया नामांकन, कहा जनता के आशीर्वाद से होगा वार्ड में चहुंमखी विकास

अब्दुल वली सभासद पद के लिए उतारे मैदान में, वार्ड नंबर 6 से किया नामांकन, कहा जनता के आशीर्वाद से होगा वार्ड में चहुंमखी विकास

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।नगर पंचायत रामपुर वार्ड नंबर 6 से सभासद पद पर अब्दुल वली मैदान में हैं। और मजबूत दावेदारी भी रखते हैं। उनका मिलनसार व्यवहार और उनकी सादगी ने वार्ड नंबर 6 के लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना रखी है। और उन्हें अपना कीमती वोट देकर वार्ड नंबर 6 के सभासद बनाने को तैयार भी है। तो वही नगर पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के रूप में अब्दुल वली ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है। जब चुनाव के संबंध में अब्दुल वली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 6 की जनता का आशीर्वाद रहा, तो वह वार्ड नंबर 6 में चहुंमुखी विकास कराएंगे। और चुनाव में उतरने का उनका उद्देश्य केवल जनता के हितों में कार्य करना है। जनता की समस्याओं का समाधान निकालना उनका सर्वप्रथम कार्य होगा। वही वार्ड नंबर 6 के निवासियों का कहना है। कि भाई अब्दुल वली मिलनसार व्यक्ति हैं। काम पड़ने पर प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े नजर आते हैं। वह किसी भी हालत में किसी भी समय जनता के कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। चाहे वह नगर पंचायत से संबंधित कार्य हो, किसी गरीब मजलूम की मदद या फिर कमजोर वर्ग के लोगों को हक़ दिलाना हो, या सामाजिक कार्य, भाई अब्दुल वली बेखूबी निभाना जानते हैं। और पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत रामपुर वार्ड नंबर 6 से भाई अब्दुल वली चुनाव लड़ रहे हैं। उनको वार्ड नंबर 6 के सर्वसमाज के लोगों का पूर्ण समर्थन है।

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

error: Content is protected !!