कलियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वोटरों का गला तर करने के लिए लाई जा रही शराब की खेंप सतर्क नजरों की कैद में जा फंसी

कलियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,

वोटरों का गला तर करने के लिए लाई जा रही शराब की खेंप सतर्क नजरों की कैद में जा फंसी

 

 

हरिद्वार । नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में अन्तर्राज्यीय, अन्तर्जनपदीय बॉर्डर सहित विभिन्न स्थानों पर थाना पुलिस सहित विभिन्न टीमें लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है। ताजा घटनाक्रम थाने कलियर क्षेत्र का है जहां स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इमली खेड़ा भगवानपुर रोड पर इनोवा कार का पीछा कर कार से दो संदिग्ध को हिरासत ले लिया। जिसके कब्जे से 44 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब (हरियाणा में निर्मित) बरामद करने में कामयाबी हासिल की। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को थाना कलियर पुलिस द्वारा भगवानपुर बॉर्डर स्थित कलालहरी के पास रोकने का इशारा किया गया था लेकिन आरोपियों ने इनोवा की गति बढ़ा दी और पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। प्रकरण में तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीमों ने 150 कि.मी. से अधिक गति से भाग रही इस गाड़ी का पीछा कर इसे इमलीखेड़ा के पास रोकने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया गया कि यह शराब अलग-अलग जगह इकट्ठा कर नगर निकाय चुनाव के अलग-अलग प्रत्याशियों को देने के लिए लाई गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए दोनों तस्करों एवं एक अन्य फरार तस्कर के खिलाफ थाना कलियर पर मु0अ0स0 14/25 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पकड़ में आए आरोपी सनी पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम राम खेड़ी थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा, पारस पुत्र मनोज निवासी उपरोक्त और फरार तस्कर का विवरण शुभम पुत्र नामालूम निवासी संदेह थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी, उप0नि0 उमेश कुमार, उ0 नि0 हेमदत्त भारद्धाज, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हे0का0 आनंद, हे0का0 अलियास अली, हेड कॉन्स्टेबल बबलू, का0 अमित, का0 आबिद अली, का0 वसीम का0 सचिन सिंह मौजूद रहे।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में स्थित कार्यालयों एवं पाटलों का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

error: Content is protected !!