साल के आखिरी दिन एसएसपी ने युवाओं में भरा जोश ,एसएसपी हरिद्वार की शानदार पहल को मिली सराहना “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विशाल रैली को एसएसपी हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना वर्ष के अन्तिम दिन हरिद्वार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त एवं सजग हरिद्वार का संकल्प

रुड़की क्षेत्र में रैली आयोजित, आमजन को दिया यातायात नियमों के पालन और नशे से दूरी का संदेश

देहात क्षेत्र के तमाम थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों ने रैली में किया प्रतिभाग

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के आमजनों को नशे से दूर करने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल लगातार विभिन्न स्तर पर अपने अधिनस्थों एवं नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं।

किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कप्तान की प्रेरणा व एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के प्रयासों से आज देहात क्षेत्र से सटे हरिद्वार के एजुकेशन हब के तौर पर विख्यात रुड़की शहर में रैली का आयोजन किया गया।

उक्त रैली में 100 से अधिक दोपहिया वाहनों एवं 30 की करीब चारपहिया वाहनों के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने आमजन को नशे के खिलाफ जागरुक किया। रैली से पूर्व श्री डोबाल द्वारा आमजन को निशुल्क हेलमेट व रिफ्लेक्टिंग बैल्ट वितरित की गई व नशामुक्त देवभूमि हस्ताक्षर अभियान के लिए बनाए गए बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा हरी झंड़ी दिखाने के उपरांत नेहरु स्टेडियम रुड़की से शुरु हुई रैली नये पुल, पटियाला लस्सी चौक, रुड़की टॉकिज, मिलिट्री चौक, रामपुर चुंगी, बीएसएम तिराहा तथा गौशाला तिराहा होते हुए पुनः नेहरु स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वार्ड नंबर 51 आजाद समाज पार्टी से श्रीमती साबरा के पुत्र सरफराज गुर्जर का जनसंपर्क, डोर टू डोर जनसंपर्क में बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का साथ, तो वहीं माता बहनों का भी मिल रहा है प्यार

एसएसपी के कड़क नेतृत्व में 12 घंटे के भीतर सुलझी बच्ची पर चोरों के हमले की गुथी,कुछ लोगों द्वारा गांव में चोर आने की फर्जी अफ़वाह फैलाई जा रही हैं जिनका चिन्हीकरण कर उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: एसएसपी

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

error: Content is protected !!