कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने नववर्ष के शुभारंभ पर दुर्गा मंदिर पहुंच लिया मां भगवती का आशीर्वाद,राहगीरों को वितरित की गर्म चाय

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने नववर्ष के शुभारंभ पर दुर्गा मंदिर पहुंच लिया मां भगवती का आशीर्वाद,राहगीरों को वितरित की गर्म चाय

रुड़की। नगर निगम रुड़की सीट से कांग्रेस मेयर पद की उम्मीदवार पूजा गुप्ता ने नववर्ष की सुबह दुर्गा मंदिर पहुंच राहगीरों को चाय का प्रसाद वितरण किया,साथ ही उन्होंने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे और तरक्की व खुशी प्रदान करे।बता दें कि रुड़की नगर निगम सीट से मेयर पद की प्रत्याशी के रूप में प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है।

पूजा गुप्ता एक पढ़ी-लिखी और शिक्षित महिला है,वह हमेशा समाज सेवा में लगी रहती है।नववर्ष 2025 के शुभारंभ पर पूजा गुप्ता अनेक महिलाओं के साथ दुर्गा चौक स्थित मंदिर पहुंची,जहां उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया,इसके साथ उन्होंने दुर्गा चौक मंदिर पर राहगीरों को चाय का प्रसाद वितरण किया।इस मौके पर पूजा गुप्ता ने कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रुड़की नगर निगम मेयर पद पर चुनाव इस उद्देश्य के साथ लड़ रही है कि वह क्षेत्रवासियों की सेवा और नगर का बेहतर विकास कर सके।उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का प्यार मिला और उनकी जीत हुई तो जिन क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि आज तक नहीं पहुंचे हैं,वहां पहुंच कर क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता पर हल करने का काम करेंगे,इसके साथ ही क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगी।

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति, देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल , सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

error: Content is protected !!