उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति, देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल , सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड। देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है, और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव जी का भी विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।”

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग — SSP नवनीत सिंह की रणनीति और बहादराबाद में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की सख़्त कार्यशैली बनी मिसाल,21.560 किलोग्राम वाणिज्यिक मात्रा अवैध गांजे के साथ बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर दबोचा

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

error: Content is protected !!