वार्ड नं०6 से निर्दलीय सभासद पद प्रत्याशी शाहीन पुत्री ईमानदार, कर्मठता के धनी अब्दुल वली का डोर टू डोर जनसंपर्क 

वार्ड नं०6 से निर्दलीय सभासद पद प्रत्याशी शाहीन पुत्री

ईमानदार, कर्मठता के धनी अब्दुल वली का डोर टू डोर जनसंपर्क

 

रिपोर्ट : मोहम्मद आरिफ

 

रामपुर। रामपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 से भावी निर्दलीय सभासद पद प्रत्याशी शाहीन पुत्री ईमानदार कर्मठता के धनी अब्दुल वली डोर टू डोर जनसंपर्क

कर अपने पक्ष में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। घर घर जाकर बुजुर्गों, माता, बहनों युवाओं से आशीर्वाद ग्रहण कर सदैव जनता के हितों में कार्य करने का आश्वासन दे रहे हैं। वार्ड नंबर 6 की जनता भी महंती, ईमानदार साफ सुथरी छवि रखने वाले अब्दुल वली को अपना भरपूर समर्थन दे भी रही है। जनता के प्रति प्रेम भावना के चलते अब्दुल वली ने परण लिया है कि वह जनता समर्पित भाव से सरकार द्वारा चलाई जा रही एक एक योजनाओं का लाभ प्रतेक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। अब्दुल वली ने जनसंपर्क में कहा कि जनता के हितों में कार्य करना पुण्य कमाना है। और मैं सदैव जनता के हितों में कार्य कर जनता की समस्याओं का समाधान करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बिजली, स्वच्छ पानी, जल भराव, सड़कों के कार्यो से लेकर वार्ड नंबर 6 की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने का वादा भी करता हूं। उन्होंने कहा कि वह धर्म जाति, अमीरी गरीबी की सोच से ऊपर उठकर जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में आए हैं, उनका केवल उद्देश्य समस्याओं से जूझती वार्ड नंबर 6 की जनता के एक एक दुख दर्द को दूर करने की है। और इसके लिए प्रत्येक मतदाता का आशीर्वाद मिलना जरूरी है। उन्होंने वार्ड नंबर 6 की जनता से अपील करते हुए 23 जनवरी को निर्दलीय सभासद पद प्रत्याशी शाहीन को अपने बहुमूल्य वोट से नवाजे का आह्वान किया है। जिसका चीन्ह निशान कुल्हाड़ी है और कुल्हाड़ी पर मोहर लगाकर नगर पंचायत रामपुर में भेजने का काम करें। जिससे वह वार्ड नंबर 6 में चहुंमुखी विकास कराकर जनता की सेवा कर सकें।

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लगभग एक किमी पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया। ,अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को तुरन्त स्टीमेंट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश।

फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट करने वाले सिडकुल पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने झौंका पुलिस पर फायर

error: Content is protected !!