दो दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फरेन्स “एग्रो एक्सपो – होन योर एंट्रीप्रिन्योरशिप स्किल्स – 4.0 एंड फ्रेशर पार्टी” का शुभारम्भ

दो दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फरेन्स “एग्रो एक्सपो – होन योर एंट्रीप्रिन्योरशिप स्किल्स – 4.0 एंड फ्रेशर पार्टी” का शुभारम्भ

 

देहरादून! अल्पाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट नंदा की चौकी देहरादून के प्रांगण में दो दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फरेन्स “एग्रो एक्सपो – होन योर एंट्रीप्रिन्योरशिप स्किल्स – 4.0 एंड फ्रेशर पार्टी” का शुभारम्भ आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पिछले तीन वर्षो से अल्पाइन संस्थान एग्रो एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है। इस पहल के माध्यम से किसानो को उनके कौशल को बढ़ाने और कृषि में विकास को बढ़ावा देने के लिए ज्ञान और संसाधन प्रदान करके उनका समर्थन करता है।

इस अवसर पर भारत के विभिन्न संस्थानों से छात्र- छात्राओं तथा प्रवक्ताओं द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर कॉन्फरेन्स के अगले दिन छात्र- छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे तथा छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती भावना सैनी, श्रीमती निर्मला धर, इशांत सैनी, इशिता सैनी, डायरेक्टर श्री एस के चौहान, डॉ. सुरभि धर कठैत, प्रधानाचार्य डॉ. कपिल कालरा, डॉ. निधि, श्री उत्तम कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ज्वालापुर की हॉट सीट पर सियासी संग्राम तेज : मास्टर दलीप कुमार मैदान में, कासिम के घर हुआ दलीप कुमार का भव्य स्वागत, बोले — अब नहीं चलेगा बाहरी प्रत्याशियों का खेल, 2027 चुनाव से पहले ज्वालापुर में माहौल गरमाया — जनता बोली, इस बार अपना ही प्रत्याशी

उत्तराखंड राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में कोर कॉलेज हरिद्वार में नशा मुक्त अभियान के तहत बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल गुहनाथन नरेंद्र एवं विशेषत अतिथि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

error: Content is protected !!