चमोली पुलिस की ज़बरदस्त स्ट्राइक: महिला तस्कर रंगे हाथों पकड़ी गई, चरस तस्करी का पूरा खेल फ़ेल

चमोली पुलिस की ज़बरदस्त स्ट्राइक: महिला तस्कर रंगे हाथों पकड़ी गई, चरस तस्करी का पूरा खेल फ़ेल

 

चमोली। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार की सख़्त एंटी-नार्कोटिक्स लीडरशिप के तहत चमोली पुलिस लगातार नशा तस्करों पर जोरदार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक माह के भीतर चरस तस्करी के 03 प्रकरणों में 04 तस्करों को जेल भेजकर चमोली पुलिस पहले ही बड़ा संदेश दे चुकी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चमोली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।शनिवार को कोतवाली चमोली पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक और तेज़-तर्रार कार्रवाई करते हुए 512.20 ग्राम अवैध चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली अनुरोध व्यास के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई।बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक महिला के संदिग्ध हावभाव नज़र आए। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप से पहले स्लाइडिंग जोन के पास वाहन को रोका और महिला की तलाशी ली। तलाशी में उक्त महिला के बैग से 512.20 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह चरस किसी व्यक्ति से खरीदी गई थी, जिसे आगे बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इस पूरे प्लान को ध्वस्त कर दिया।बरामदगी के आधार पर, अभियुक्ती के विरुद्ध कोतवाली चमोली में NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसपी चमोली ने इस सफलता पर टीम की पीठ थपथपाई और स्पष्ट किया कि चमोली में किसी भी कीमत पर नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन; टिहरी बांध परियोजना; आंवटित आवासीय भूखण्ड लैण्डफ्राड के लगातार प्रकाश में आ रहे मामले; पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!