आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा ने किया यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, यातायात के दृष्टिगत भौतिक रूप से मार्गों का किया गया निरीक्षण दिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान सीओ यातायात सुरेंद्र प्रसाद बलूनी व CPU प्रभारी हितेश कुमार भी रहे मौजूद

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित  पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार जितेंद्र मेहरा द्वारा आगामी चारधाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाइन यातायात से की गई, जहां यातायात पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, स्टोर व भोजनालय आदि का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात उपकरणों की स्थिति और उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

यातायात पुलिस लाइन के निरीक्षण के उपरांत, हरिद्वार के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त क्षेत्रों जैसे रानीपुर झाल, हरिलोक तिराहा, सिंहद्वार, प्रेमनगर, शंकराचार्य आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में जाम लगने के संभावित कारणों की पहचान की गई तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा समाधान के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। निर्देशों में यातायात की सुगमता, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई, तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी।, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। ,हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी।

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य: सुबोध राकेश मसाई कलां में भाजपा नेता सुबोध राकेश को एससी समाज और सैनी समाज ने बैठक कर दिया समर्थन, क

देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से लिए गए कुट्टू के आटे के छः सैंपल फेल, मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश ,आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार की खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील सील पैक आटा ही खरीदें ,हरिद्वार जनपद में नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेडी मुबारकपुर, लक्सर से संग्रहित नमूने भी असुरक्षित पाए गए

error: Content is protected !!