जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में शोक की लहर, फोटोग्राफर दीवान सिंह शैली की पुत्री का निधन

शोक समाचार: श्रीमती श्रुति खुराना का आकस्मिक निधन, सूचना विभाग परिवार ने जताया दुख

 

हरिद्वार। जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में फोटोग्राफी का कार्य करने वाले कार्मिक श्री दीवान सिंह शैली की पुत्री श्रीमती श्रुति खुराना का आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट देहरादून में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। दुःखद समाचार प्राप्त होने पर जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार के कार्मिकों द्वारा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें के लिए प्रार्थना की ।दुःख की इस घड़ी में जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की संवेदनाएं दिवंगत आत्मा के परिवार के साथ है । शोक संवेदना में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक लेखाकार सुश्री तनु, कनिष्ठ सहायक प्रभात शुक्ला, पीआरडी जवान गीता राजपूत, राजन सहगल,अश्वनी कुमार, वाहन चालक राघव सिंह एवं पत्रकार दिलदार अब्बासी, शिवचरण आदि मौजूद रहे।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

सगीर अंसारी ठेकेदार के नेतृत्व में इस्लाम नगर में चुनावी कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे विधायक मदन कौशिक, मेयर प्रत्याशी किरण जैसल और वार्ड नं 23 पार्षद पद प्रत्याशी आशी भारद्वाज, कहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आज हर वर्ग लाभान्वित

error: Content is protected !!