सडक सरे आम शराब के नशे में हुडदंग करने वाले को सिखाया सबक, बीच सडक पर शराब की बोतल रखकर नशे में उडा रहा था सिगरेट का धुंआ

मेडिकल में शराब की हुई पुष्टि, आरोपी युवक का पुलिस एक्ट में किया चालान

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गैस प्लान्ट क्षेत्र में एक व्यक्ति नशे शराब की खाली बोतल बीच सडक में रखकर सिगरेट का धुंआ उडा रहा है तथा हुडदंग मचाकर आने जाने वाले लोगों को परेशानी कर रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी वीरेन्द्र को हिरासत में लिया। राहगीरों द्वारा उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाकर वायरल की जा रही थी। आरोपी व्यक्ति का मेडिकल करवाकर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!