मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा शुरु किये गये जलाशयों के पुनरूद्वार ( water bodies rejuvenation) कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा शुरु किये गये जलाशयों के पुनरूद्वार ( water bodies rejuvenation) कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 

हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा शुरु किये गये जलाशयों के पुनरूद्वार ( water bodies rejuvenation) कार्यक्रम के

सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम्य विकास विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु सिंचाई आदि विभागों को आवंटित किए गए 10-10 तालाबों की स्थित एवं desilting की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि नीति आयोग द्वारा चयनित किए गये सभी तालाबों का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाय । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी बहादराबाद को निर्देश दिये गये कि कल शाम तक ऐसे तालाबों की सूची उपलब्ध कराई जाय, जिनमे desilting का कार्य कराने की आवश्यकता हो जिससे नीति आयोग द्वारा निर्धारित जल संरक्षण के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पांचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिन ग्राम पंचायतों में तालाबों का पुनरूद्वार कराया जाना है वहाँ के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर नीति आयोग की जल संरक्षण की योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराये एवं उन्हें कार्य प्रारम्भ कराने के लिए तैयार करें जिससे नीति आयोग द्वारा चयनित 50 जलाशयों में इस माह के अंत तक कार्य को पूर्ण कराया जा सके।  मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण तथा जिला विकास अधिकारी सभी विभागों को आवंटित 2-3 तालाबों निरीक्षण कर के रिपोर्ट प्रेषित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के0 एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी पी एस भंडारी, ए0 डी0 एस0 टी0 ओ0 सुभाष सिंह शाक्य, बी एस ए बहादराबाद सोमांस गुप्ता, सहायक अभियंता सिंचाई वाई एस तोमर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विद्याधर पाण्डेय, सहायक पंचायतिराज अधिकारी आर एस चौहान, सहायक खंड विकास अधिकारी बहादराबाद आदि उपस्थित रहे।

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बारिश के कारण धनौरी में तिरछे पुल ,मुख्य पटरी पर पानी का जमाव होने के कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कत मार्गस गुजरना पड़ रहा था , धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान तत्काल मौके पर पहुचकर पुल की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारू

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

error: Content is protected !!