दरगाह साबिर पाक में फूल और चादर चढ़ाकर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन

मुल्क में अमन, चैन और राहत कार्यों के लिए मांगी गई दुआएं

 

 

पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन आज समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली द्वारा रुड़की स्थित विश्वप्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मौसम अली ने दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाकर श्री अखिलेश यादव की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और राजनीतिक सफलता के लिए विशेष दुआएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने की कामना भी की। मौसम अली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज जब देश के कई हिस्से भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं, हजारों लोग बेघर होकर कठिन हालात का सामना कर रहे हैं, ऐसे में केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह पीड़ितों की हर संभव सहायता करे और राहत कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनहित और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करती आई है और पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें शाहरुख मलिक, रहमान, राजू, आदिल, शायान और अमान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने एक स्वर में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!