जंतर-मंतर घटना के विरोध में जन अधिकार पार्टी का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
रुड़की। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित अभद्रता के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने रुड़की में बी.एस.एम. चौक से नगर निगम चौक तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने किया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि पार्टी पीड़ित छात्रों एवं महिलाओं को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए।जन अधिकार पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए, घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष रुड़की नदीम, ग्रामीण महिला अध्यक्ष कोमल, रहमत अली, अमन जैन, मास्टर रिजवान, जमाल अहमद, कुर्बान अली, सोनू अल्वी, हजरत अली, अनस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।






Users Today : 1