हरेला पर्व के शुभ अवसर पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

हरेला पर्व के शुभ अवसर पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

हरिद्वार । हरेला पर्व के शुभ अवसर पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार और फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौलश्री के पौधे का रोपण कर की गई, जबकि मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य कार्यालय परिसर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा हरियाली को बढ़ावा देना है।

भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी,अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों से जाना जारी यात्रा का हाल,प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों को फल, जल इत्यादि का किया वितरण

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग — SSP नवनीत सिंह की रणनीति और बहादराबाद में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की सख़्त कार्यशैली बनी मिसाल,21.560 किलोग्राम वाणिज्यिक मात्रा अवैध गांजे के साथ बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर दबोचा

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश ,जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल

error: Content is protected !!