नगर पंचायत सुल्तानपुर में बना कूड़े का पहाडकूड़ा अब दुर्गंध का अड्डा बना ,

नगर पंचायत सुल्तानपुर में बना कूड़े का पहाड,कूड़ा अब दुर्गंध का अड्डा बना

संवाददाता :  लोकेश कुमार

लक्सर।  लक्सर सुल्तानपुर हाल ही में बनी नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। नगर पंचायत की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण स्माइलपुर रोड पर देखने को मिल रहा है घनी आवाजाही के पास ही खुलेआम कूड़े का ढेर लगाया जा रहा है। यह कूड़ा अब दुर्गंध का ऐसा अड्डा बन गया है कि राहगीरों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी और राहगीरों का कहना है कि कूड़े की बदबू इतनी भयंकर होती है कि सांस लेना दूभर हो जाता है। साथ ही लगातार बढ़ रही गंदगी से इलाके में मच्छर-मक्खियों की भरमार हो गई है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पंचायत ने इस पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है। जिम्मेदारों की चुप्पी अब आमजन के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस कूड़े की समस्या ने त्रस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई तो वे नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों की मांग है कि कूड़ा डंप करने के लिए आबादी से दूर स्थान तय किया जाए और नियमित सफाई कराई जाए। प्रशासन की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। क्या नई बनी नगर पंचायत अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है क्या किसी बड़े हादसे या बीमारी के फैलने का इंतजार किया जा रहा है यह केवल गंदगी की बात नहीं है यह जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ है प्रशासन कब जागेगा

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

error: Content is protected !!