ड्यूटी जा रहे आपदा कर्मचारी को अज्ञात बदमाश गोली मारकर हुए फरार

ड्यूटी जा रहे आपदा कर्मचारी को अज्ञात बदमाश गोली मारकर हुए फरार

संवाददाता : टिंकू राम

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर के नजदीक ड्यूटी पर जा रहे आपदा कर्मचारी को अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से कर्मचारी को जगजीतपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पथरी पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की देर रात बिशनपुर में आपदा चौकी पर जाते हुए कर्मचारी शिवम निवासी श्यामपुर कांगड़ी को बिशनपुर के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये राहगीरों की मदद से घायल कर्मचारी को जगजीतपुर के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

error: Content is protected !!