आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 गढ़ में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 गढ़ में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरे देश में उत्साह का माहौल रहा, वहीं ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम गढ़ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 में भी तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

केंद्र प्रभारी तस्लीम जहां ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को आजादी के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी,

जिसे देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। वहीं तसलीमा जहां केंद्र प्रभारी ने कहा कि यह दिन हमें आजादी के लिए हुए संघर्ष और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें अपने बच्चों को भी इन मूल्यों से अवगत कराना चाहिए। कार्यक्रम में ग्रामीण, अभिभावक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

error: Content is protected !!