विधायक प्रदीप बत्रा ने धूमधाम से मनाया अपना 56वां जन्मदिन…

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने नहर किनारे स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर अपना 56वां जन्मदिन मनाया। वहीं उन्होंने अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 56वां का केक काटकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर शहर के लोग एवं भाजपा नेताओं का उन्हें बधाई देने के लिए उनके कार्यकाल पर तांता लगा रहा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं ने भी विधायक प्रदीप बत्रा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने 56वें जन्मदिन पर कैंप कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के लिए सहायता शिविर लगाया। विधायक प्रदीप कहा कि पहले जो त्रुटियां और गलतियां हुई हैं उनके लिए वह क्षमा प्राथी है। उन्होंने कहा जो गलतियों हुई अब नही दोहराया जाएगा। उन्होंने संकल्प लिया कि अब शहर में जो विकास कार्य रुके हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, समाजसेवी मनीषा बत्रा, संजय अरोड़ा, सागर गोयल, डॉ सौरभ गुप्ता, प्रदीप पाल, नितिन गोयल, संजय प्रजापति, पार्षद संजीव तोमर, अनुराग त्यागी, सुभाष सरीन, कमलेश सरीन, आकाश जैन, प्रमोद जौहर, अवनीश त्यागी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, बृज मोहन सैनी, कविश मित्तल, अंकुर मिनोचा राजेश नरूला दीपक मेहंदी रत्ता एडवोकेट जावेद अख्तर, गगन आहूजा, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप गोयल, मधुप त्यागी, संजय त्यागी, सावित्री मंगला आदि उपस्थित रहे।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश ,जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल

error: Content is protected !!