हरिद्वार कुंभ-2027: सरकार एक्शन मोड में, PWD को 24 घंटे में टेक्निकल अफसर तैनात करने के आदेश , सचिवालय में बड़ी समीक्षा बैठक—हर की पैड़ी समेत सभी घाटों का होगा पुनर्निर्माण, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

कुंभ मेला-2027 को लेकर हाई लेवल मीटिंग: पुलों का ऑडिट, अतिक्रमण हटाओ अभियान और कड़ी सुरक्षा के निर्देश

(पत्रकार दिलदार अब्बासी)

देहरादून। सचिवालय में कुम्भ मेला-2027 (हरिद्वार) की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा करने के साथ ही PWD को अगले 24 घंटे के अंदर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति एवं कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटों के सौंदर्यीकरण -पुनर्निर्माण, हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट करने, मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्ययोजना, स्वछता, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों व जल पुलिस की तैनाती, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय में पूर्ण किया जाए तथा इसकी मॉनिटरिंग स्वयं मेलाधिकारी करें। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरिद्वार विधानसभा विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान, विधायक श्रीमती  रेनू बिष्ट,विधायक श्रीमती अनुपमा रावत, विधानसभा ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

साल के पहले स्नान पर्व पर हरिद्वार पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर नजर,लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,ऋषिकुल ऑटोटोरियम में एकत्रित हुआ मेला ड्यूटी में लगा फोर्स

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन; टिहरी बांध परियोजना; आंवटित आवासीय भूखण्ड लैण्डफ्राड के लगातार प्रकाश में आ रहे मामले; पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

error: Content is protected !!