हरिद्वार में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कसा शिकंजा, 33 चालान और 10 वाहन सीज

हरिद्वार में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कसा शिकंजा, 33 चालान और 10 वाहन सीज

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने रविवार की सुबह नरसन–लंधौरा–हरिद्वार मार्ग पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व इंटरसेप्टर हरिद्वार और इंटरसेप्टर रुड़की की संयुक्त टीम ने किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर विशेष निगरानी रखी गई। अभियान के अंतर्गत कुल 33 वाहनों के चालान किए गए, वहीं 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज की गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ओवरलोडिंग, बिना रजिस्ट्रेशन या परमिट संचालन, तथा असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार और रुड़की प्रवर्तन दलों द्वारा 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा विभाग की सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त नीति और निरंतर अभियान की गंभीरता को दर्शाता है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

अवैध भण्डारों की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने की छापेमारी, सिडकुल क्षेत्र में अवैध भण्डारों पर कार्यवाही की गई ,5 अवैध भण्डारों की पैमाइश की गई

error: Content is protected !!