नसीमा बेगम मेमोरियल हाई स्कूल गढ़ मीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नसीमा बेगम मेमोरियल हाई स्कूल गढ़ मीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गढ़ मीरपुर। नसीमा बेगम मेमोरियल हाई स्कूल, गढ़ मीरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक मुस्तकीम अहमद ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

एलिवेटेड रोड़ से बिस्थापन से पुर्नवास एवं मुआवजा की मांग तथा एनजीटी कार्यवाही सेबस्तियोंवासियों की सुरक्षा व मालिकाना हक देने की मांग को लेकर जनसंगठनों का पैदल जत्था निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया ।

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल? पात्र गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ देने के आरोप, जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग गढ़मीरपुर में आवास योजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी राव सुहैल ने सौंपा शिकायती पत्र; नसीम उर्फ सीमा ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

error: Content is protected !!